Ramleela

लव कुश रामलीला में ‘नारी शक्ति’ का संदेश, इस दशहरा यामी गौतम करेंगी दशानन का वध

अभिनेत्री यामी गौतम 20 अक्टूबर को दिल्ली के लाल किला मैदान में लव कुश रामलीला में रावण का वध करेंगी। यह आयोजन ‘महिला सम्मान’ की थीम पर आधारित है, जो नारी शक्ति और सशक्तिकरण का संदेश देगा।

राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला मैदान में आयोजित विश्व प्रसिद्ध लव कुश रामलीला का दशहरा उत्सव इस बार बेहद खास रहा।

नेशनल अवॉर्ड विजेता बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम आगामी 20 अक्टूबर को बुराई के प्रतीक रावण पर तीर चलाकर उसका वध करेंगी और अच्छाई की विजय का संदेश देंगी।

‘रावण’ का वध करेंगी यामी गौतम

दिलचस्प बात यह है कि यामी गौतम की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘नई नवेली’ में भी एक दृश्य में उन्हें रावण का वध करते हुए दिखाया गया है। अब फिल्मी पर्दे के बाद वह दिल्ली की ऐतिहासिक लव कुश रामलीला में हजारों दर्शकों के सामने रावण का वध करती नजर आएंगी।

भारत की महिलाओं का करेंगी नेतृत्व

लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि इस साल हमारी रामलीला की थीम ‘महिला सम्मान’ है। हमारा मानना है कि नारी केवल शक्ति और ममता का स्वरूप ही नहीं, बल्कि समाज में व्याप्त बुराइयों के विरुद्ध खड़ी होने का साहस भी रखती है।’ 

उन्होंने कहा कि इसी सोच के साथ हमने इस बार रावण वध के लिए नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेत्री यामी गौतम को आमंत्रित किया है। वह इस मंच पर दिल्ली सहित पूरे भारत की महिलाओं का प्रतिनिधित्व करेंगी और रावण पर तीर चलाकर यह संदेश देंगी कि बुराई पर अच्छाई की जीत में नारी शक्ति की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *