• Home
  • International
  • घर तक पहुंची प्रदर्शन की आग तो, आर्मी चीफ ने भी दिया अल्टीमेटम- अब इस्तीफा ही रास्ता, नेपाल छोड़ने की तैयारी में ओली
Image

घर तक पहुंची प्रदर्शन की आग तो, आर्मी चीफ ने भी दिया अल्टीमेटम- अब इस्तीफा ही रास्ता, नेपाल छोड़ने की तैयारी में ओली

 नेपाल में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. विरोध प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया है. राजधानी काठमांडू समेत कई इलाकों में आगजनी, तोड़फोड़ और पथराव की घटनाएं सामने आ रही हैं. राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के निजी आवास पर प्रदर्शनकारियों ने कब्जा कर तोड़फोड़ की और आग लगा दी. इससे पहले प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की पार्टी के नेता रघुवीर महासेठ और माओवादी अध्यक्ष प्रचंड के घरों पर भी हमला हुआ. गृहमंत्री रमेश लेखक, कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्री समेत पांच मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं. लगातार बढ़ते दबाव के बीच पीएम ओली इलाज के नाम पर दुबई जाने की तैयारी कर रहे हैं और उन्होंने उपप्रधानमंत्री को कार्यवाहक जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है. हिंसक प्रदर्शनों के बीच केपी ओली ने शाम 6 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है. कर्फ्यू और सुरक्षा के सख्त इंतजामों के बावजूद विरोध प्रदर्शनों का दायरा बढ़ता जा रहा है और राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है.

घर तक पहुंची प्रदर्शन की आग तो, नेपाल छोड़ने की तैयारी में ओली

Releated Posts

नेपाल के प्रधानमंत्री बन सकतें हैं काठमांडू के मेयर बालेन शाह

काठमांडू के मेयर बालेन शाह वहाँ अगले प्रधानमंत्री बन सकतें हैं. रात्रि में कई मुद्दों पर बैठक हो…

ByByPK NiralaSep 9, 2025

नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने दिया इस्तीफा

इस्तीफे के बाद काठमांडू से भागे ओली, वित्तमंत्री को भीड़ ने दौड़ा-दौड़कर मारा

ByByPK NiralaSep 9, 2025

नेपाल में सोशल मीडिया बैन पर हंगामा, लोग उतरें सड़कों पर.

नेपाल में सोशल मीडिया बैन पर हंगामा, लोग उतरें सड़कों पर. नेपाल में सोशल मीडिया बैन पर हंगामा, लोग…

ByByPK NiralaSep 9, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top