काठमांडू के मेयर बालेन शाह वहाँ अगले प्रधानमंत्री बन सकतें हैं. रात्रि में कई मुद्दों पर बैठक हो रही है.

नेपाल में रह रहें भारतीय नागरिकों के लिए सलाह

नेपाल में विकसित हो रहे हालात को देखते हुए, भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे स्थिति स्थिर होने तक वहाँ की यात्रा स्थगित कर दें। नेपाल में वर्तमान में मौजूद भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने वर्तमान निवास स्थान पर ही रहें, सड़कों पर निकलने से बचें और पूरी सावधानी बरतें। उन्हें नेपाल के अधिकारियों और काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास द्वारा जारी स्थानीय सुरक्षा सलाह का पालन करने की भी सलाह दी जाती है। किसी भी सहायता की आवश्यकता होने पर, कृपया काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करें:
- +977-980 860 2881 (व्हाट्सएप कॉल भी)
- +977-981 032 6134 (व्हाट्सएप कॉल भी)







